Current Affair October 2018 in Hindi

Spread the love

Current Affair October 2018 in Hindi

कौन क्या है  अब तक हिंदी में(2018)  

1st Week

India

  1. चिरंजीव पटेल ने गुड़गांव में आयोजित 40 अंडर 40  बीडब्ल्यू बिजनेस वर्ल्ड खिताब जीता
  2. झारखंड सरकार ने शहीद हुए सैनिकों के रिश्तेदार को  दी जाने वाली मुआवजा राशि को 200000 से बढ़ाकर 1000000 कर दी है।
  3. मैक्सिको के अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव के 46 वें संस्करण में भारत गेस्ट ऑफ ऑनर होगा।यह गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में भारत की पहली भागीदारी है।
  4. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट में महात्मा गांधी संग्रहालय का उद्घाटन किया।
  5. Best 100 Global brand 2018 के अनुसार एप्पल नंबर 1 पर है अमेजन के नंबर 3 पर है। एप्पल की ब्रांड वैल्यू 214.5 बिलियन डॉलर हो गई।
  6. भारत का सबसे बड़ा युद्ध स्मारक झारखंड में बनाया जा रहा है।
  7. 73 देशों की सरकारी ई भुगतान  में पहले स्थान पर नार्वे दूसरे स्थान पर फ्रांस तीसरे स्थान पर डेनमार्क रहा तथा भारत का 28 वां स्थान था।
  8. केंद्र सरकार ने IL and FS होल्डिंग कंपनी में जनहित में कार्य न करने के कारण NCLT में अर्जी दी है।
  9. केंद्र सरकार ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम की समीक्षा के लिए प्रतिस्पर्धा अधिनियम शिक्षा समिति का गठन किया सन 2002 में प्रतिस्पर्धा अधिनियम पारित के बाद भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की स्थापना हुई तथा सन 2009 में इसने कार्य करना प्रारंभ किया  जिससे भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से वृद्धि हुई और आज  दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था पांचवें नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
  10. आरबीआई ने करूर व्यस्य बैंक पर  5 करोड रुपए का जुर्माना लगाया।
  11. भारत में अफगान के राजदूत सईदा अब्दाली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
  12. अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2018 5 अक्टूबर को लखनऊ में स्टार्ट हुआ इसका विषय था “ परिवर्तन के लिए विज्ञान” जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया।
  13. इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी(INS) के अध्यक्ष जयंत मामेन मैथ्यू चुने गए हैं।
  14. एशियाई विकास बैंक(ADB) तथा भारत सरकार ने पश्चिम बंगाल और भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय व्यापार गलियारे की सड़क कनेक्टिविटी में सुधार के लिए 150 मिलीयन डॉलर ऋण करार हुआ है।
  15. इंडिया हॉकी के नए अध्यक्ष मुस्ताक अहमद चुने गए है।
  16. शिमला में पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो(BPR and D) गृह मंत्रालय की ओर से “कैदी महिलाएं और न्याय के लिए पहुंच” विषय पर  4 से 5 अक्टूबर तक पहला क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
  17. वायु सेना के वाइस चीफ के रूप में एयर मार्शल अनिल खोसला ने 1 अक्टूबर 2018 को अपना पदभार संभाल लिया है।
  18. जेम्स एलिसन और तुसुकु होंजो ने कैंसर उपचार के लिए अग्रणी दृष्टिकोण के लिए चिकित्सा का नोबेल  पुरस्कार जीता है।
  19. नेशनल अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष तपन कुमार चंद को  कार्मिक प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता के क्षेत्र में NIMP पुरस्कार प्रदान किया।
  20. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की पहली असेंबली का उद्घाटन किया।
  21. शिमला में 3 से 5 अक्टूबर को सतत पर्वत विकास सम्मेलन किया गया।
  22. केंद्रीय सूचना आयोग ने बीसीसीआई को आरटीआई अधिनियम के क्षेत्र में लाया।
  23. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को मंजूरी दी।
  24. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रीमंडल ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना को मंजूरी दी  यह इंदौर के सभी प्रमुख केंद्रों और शहरी क्षेत्रों को जोड़ेगा।
  25. जॉर्ज पी स्मिथ और सर ग्रेगरी पी विंटर को  रसायन शास्त्र  में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  26. नरेंद्र मोदी  की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मध्यप्रदेश में सीहोर जिले में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान खोले जाने की मंजूरी दी है जो कि पहले भोपाल में खुला था इसमें संशोधित किया गया है।
  27. पटना में भारत और एशिया का पहला बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय डॉल्फिन रिसर्च सेंटर(NDRC) स्थापित किया जाएगा
  28. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक( सीडीबी) ने महात्मा गांधी की जयंती पर 115 आकांक्षी जिलों में राष्ट्रीय स्तरीय  उद्यमिता जागरूकता अभियान ‘ उद्यम अभिलाषा’ शुरुआत की है। यह अभियान 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलाया गया।
  29. पश्चिम बंगाल के  3 जिलों के लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक(ABD)  ने $240 मिलियन ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  30. भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक(ABD)  ने मध्य प्रदेश के अंदर वैश्विक कौशल पार्क स्थापित करने के लिए नई दिल्ली में $ डेढ़ सौ मिलियन के ऋण समझौते पर किए।
  31. सुरेश प्रभु ने हवाई अड्डों पर विमान यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने वाले बायोमेट्रिक डिजिटल प्रोसेसिंग सेवा “  डीजी यात्रा प्लेटफॉर्म” नीति जारी  की जो की डीजी यात्रा प्लेटफॉर्म फरवरी 2019 के अंत तक प्रारंभ हो जाएगा।
  32. राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण- 2018 के आधार पर शीर्ष स्थान पाने वाले 3 राज्य- हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र
  33. राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण- 2018 के आधार पर शीर्ष स्थान पाने वाले 3 जिले- सतारा (महाराष्ट्र), रेवाड़ी (हरियाणा), पेडापल्ली (तेलंगाना)
  34. राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण- 2018 के आधार पर सबसे ज्यादा जनसंवेदनशील राज्य- उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र
  35. राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण- 2018 के आधार पर सबसे ज्यादा जन संगठनात्मक जिले- नाशिक (महाराष्ट्र), सोलापुर (महाराष्ट्र), चितौड़गढ़ (राजस्थान)
    1. रूस के राष्ट्रपति(व्लादिमीर पुतिन) भारत की यात्रा आए  तथा निम्नलिखित समझौते किए गए:-  भारतीय और रूसी रेल के बीच सहयोग।
    2. परिवहन शिक्षा में विकास सहयोग पर उसके परिवहन मंत्रालय और भारतीय रेलवे के बीच में समझौता।
    3. रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष(RDIF), फोसएग्रो तथा भारतीय पोटाश लिमिटेड(IPL) के बीच समझौता।
    4. मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम के क्षेत्र में इसरो तथा रोस्कॉसमॉस के बीच समझौता।
    5. रूसी संघ के आर्थिक विकास मंत्रालय तथा भारतीय परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय संस्थान के बीच समझौता।
    6. परमाणु क्षेत्र में प्राथमिकता तथा सहयोग के क्षेत्र में क्रियान्वयन के लिए कार्य योजना समझोता।
    7. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र में  भारत के NSIC (राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम)  तथा रूस के RSMB के बीच समझौता।
  36. ADB(एशियाई विकास बैंक) तथा भारत सरकार के बीच में मध्यप्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के लिए 2800 किलोमीटर लंबी बारहमासी ग्रामीण सड़क के लिए 110 मिलीयन डॉलर ऋण समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं।
  37. निशस्त्रीकरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में राजदूत और बाहर का स्थाई प्रतिनिधित्व पंकज शर्मा को बनाया गया है
  38. अंतरराष्ट्रीय विज्ञापन संघ (IAA) के नए अध्यक्ष श्रीनिवास स्वामी बन गए हैं।
  39. केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्रीमती  स्मृति ईरानी ने 6 अक्टूबर 2018 को नई दिल्ली में ‘ रिविजिटिंग गांधी- द आर्ट ऑफ शैली ज्योति” प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
  40. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2018 को देहरादून में उत्तराखंड निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  41. जापान और भारत के बीच द्विपक्षीय समुद्री का अभ्यास 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक विशाखापट्टनम में आरंभ किया गया।

 

World

  1. इराक के राष्ट्रपति कुर्दिश उदारवादी बरहम साहेल चुने गए।
  2. वर्ल्ड हैबिट डे अक्टूबर के पहले सोमवार को मनाया जाता है इस बार का विषय “नगर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन” है।
  3. अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को बनाया गया उसका थीम “सेलिब्रेटिंग ओल्डर ह्यूमन राइट्स चैंपियन”  है।
  4. अब तक के इतिहास में तीसरी बार एक महिला(डोना सट्रिकलैंड) को  भौतिकी में नोबेल पुरस्कार मिला।
  5. भारत,  ब्राज़ील, और दक्षिण अफ्रीका तीनों सेनाओं के बीच संयुक्त राष्ट्रीय सामुद्रिक अभ्यास IBSAMR2018 का 6th संस्करण  दक्षिण अफ्रीका के सिमन्स टाउन में 1 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।
  6. दक्षिण सूडानी सर्जन को 2018 नैनसेन शरणार्थी पुरस्कार दिया गया।

 

2st Week Current Affair October 2018

 

  1. 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाया गया जिसका विषय था “ कल्पना कीजिए कि आप समय के माध्यम से यात्रा कर रहे एक पत्र हैं आप अपने पाठकों को क्या संदेश देना चाहते हैं”।
  2. दुनिया में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट जापानी पासपोर्ट को घोषित किया। तब भारत का इसमें  81 नंबर पर स्थान है।भारत के लोग 60 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं जबकि जापान के लोग 190 देशों में बिना वीजा की यात्रा कर सकते हैं।
  3. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 11 से 12 अक्टूबर को शंघाई सहयोग संगठन की क्षेत्र में प्रमुख बैठक सी CHG में भाग लिया।
  4. G -20 के वित्त मंत्रियों की तथा सेंट्रल बैंक के गवर्नरओं की बैठक 11 से 12 अक्टूबर को इंडोनेशिया की राजधानी   बाली में आयोजित की गई।
  5. ऑक्सफैम विश्व समानता सूचकांक में डेनमार्क पहले स्थान पर है तथा भारत का 147th स्थान है इसमें कुल 157 देशों की लिस्ट शामिल थी।
  6. तुषार मेहता  इंडिया के सॉलीसीटर जनरल(कानून अधिकारी) के रूप में पदभार संभाल लिया है।
  7. फ्रांस की रक्षा मंत्री सुश्री फ्लोरेंस पार्ली के आमंत्रण पर भारत की रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण  10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2018 तक फ्रांस की यात्रा पर हैं।
  8. 3 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस(iddr)  मनाया गया।वर्ष 2018 का विषय “ आपदाओं के आर्थिक नुकसान को कम करना” था।
  9. Karnataka department of social welfare ने SC/ ST पृष्ठभूमि से ग्रामीण और सामाजिक प्रभाव प्रौद्योगिकी पर काम करने वाले उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए एक योजना शुरू की गई जिसका नाम है उन्नति योजना।
  10. दुनिया के लोग स्तर पर एक रिपोर्ट जारी की गई ग्लोबल हंगर इंडेक्स जिसमें भारत का 119 देशों में से 103th में स्थान पर भारत रहा तथा प्रथम स्थान पर बेलारूस का रहा।
  11. इंडियन एयरफोर्स ने अपनी 86th वर्षगांठ पर मेडवॉच नामक एक मोबाइल स्वास्थ्य संबंधी एप लांच की।
  12. Indian Ocean defining over future सम्मेलन 11 अक्टूबर 2018 को कोलंबो में हुआ था।
  13. भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव(IISF 2018) का उद्घाटन रामनाथ कोविंद ने किया था और उसका समापन लखनऊ में किया गया।
  14. भारत 1 जनवरी 2019 से 3 साल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में चुना गया है। 193 सदस्य संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के नए सदस्यों के लिए चुनाव आयोजित किए जिसमें से भारत को 188 वोट प्राप्त हुए जो सभी उम्मीदवारों के बीच सबसे ज्यादा हैं।
  15. गोवा में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव( 20 से 28 नवंबर) के लिए झारखंड पार्टनर राज्य होगा।
  16. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा ने  औषधीय उत्पादन तक पहुंच से संबंधित दूसरे विश्व सम्मेलन का शुभारंभ किया।
  17. भारत का मुख्य सांख्यिकीविद (Statistician) प्रवीण श्रीवास्तव को नियुक्त किया है। यह 31 अगस्त 2020 तक इस पद पर रहेंगे।
  18. भारतीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने 29 में महालेखाकार सम्मेलन का उद्घाटन किया जो कि नहीं दिल्ली में था।
  19. अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा(IFR) दक्षिण कोरिया में 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आयोजित किया गया जिसमें भारत का आई एन एस राणा(पानी का जहाज) ने भाग लिया।आई एन एस राणा दक्षिण कोरिया की नौसेनाओं के साथ साथ अन्य देशों की नौसेनाओं के साथ भी अभ्यास कार्यक्रम में शामिल होगा।
  20. एसबीआई ने मानव विकास के लिए NBI(नेपाल के नेशनल बैंकिंग इंस्टीट्यूट) के साथ 3 वर्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  21. बैंक ऑफ बड़ौदा के सीईओ और एमडी के पद पर कार्यरत पीएस जयकुमार का कार्यकाल 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है।
  22. AMFI के अध्यक्ष निमेश शाह को निर्वाचित किया गया है इससे पहले  इस पद पर बालासुब्रमण्यम थे।
  23. आईएमएफ( अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) ने चालू वर्ष के लिए भारत के विकास का पूर्वानुमान 7.3 % बरकरार रखा है।
  24. National jute manufactures Corporation Limited तथा इसकी सहायक कंपनी Brands jute and export Limited को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बंद करने का फैसला लिया।
  25. इसरो ने जम्मू कश्मीर में सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू कश्मीर के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
  26. श्री विजय गोयल ने ऑनलाइन आश्वासन निगरानी प्रणाली(OMAS) का उद्घाटन किया। इस प्रणाली के उद्घाटन के बाद आश्वासन से संबंधित सूचनाएं अब पेपर लेस हो गई है।
  27. अमेरिकी अर्थशास्त्री विलियम नोड हॉर्स और पॉल रोमर को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  28. फ्लिपकार्ड नेम बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस के साथ मोबाइल ब्रांडों को अनुकूलित बीमा प्रदान करने के लिए समझौता किया है।
  29. संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन भविष्य नीति पुरस्कार सिक्किम ने जीता है।
  30. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने 11TH अंतर्राष्ट्रीय दंत चिकित्सा छात्रों के सम्मेलन का उद्घाटन किया जोकि लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज दिल्ली में आयोजित किया गया।
  31. यूनिसेफ और नैसकॉम फाऊंडेशन ने सार्थक व्यापार हस्तक्षेप के माध्यम से बाल अधिकारों को और मजबूत करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  32. शंघाई मोटर्स में नोवाक जोकोविच ने बोर्न कोरिक को हरा दिया।
  33. क्रिकेट में अंडर-19 एशिया कप भारत ने श्रीलंका को 144 रन से हराकर 6th बार जीत हासिल की।
  34. IBM और नीति आयोग अटल इनोवेशन मिशन के तहत चुने गए 38 छात्रों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम की घोषणा की12 अक्टूबर को केंद्रीय पशुपालन डेयरी और मत्स्य पालन विभाग द्वारा  विश्व अंडा दिवस मनाया गया।
  35. यूथ ओलंपिक खेलों का चौथा संस्करण(2022) डकार, सेनेगल में आयोजित किया जाएगा। इसकी घोषणा इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी ने की है।
  36. हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का निधन हो गया जो कि पंडित रविशंकर से उनकी शादी हुई थीतथा को पदम भूषण पुरस्कार भी मिला था।
  37. डाक विभाग ने 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया।
  38. उड़ीसा के बरगढ़ जिले में दूसरी पीढ़ी की एथेनॉल बायो रिफाइनरी बनाई जाएगी जो कि देश में पहली ही होगी। यह चावल के भूसे से एथेनॉल का उत्पादन करेगी।
  39. डॉक्टर डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद को मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड 2018 के लिए नामांकित किया गया है।
  40. नेशनल हाउसिंग बैंक ने चालू वर्ष के लिए पुनर वित्त सीमा को बढ़ाकर ₹30000 करोड़ करने का संकल्प लिया है।
  41. INA( भारतीय नौसेना एकेडमी) में सी पावर सेमिनार 2018( 5th  संस्करण) दिल्ली में शुरू किया गया।
  42. पहला IIIC (भारत इजराइल इनोवेशन सेंटर) बेंगलुरु में खोला गया जो कि एक उद्यमी प्रौद्योगिकी केंद्र है।
  43. भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में आयोजित केंद्रीय सूचना आयोग के 13th सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  44. वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सी.आर. चौधरी ने 12 से 13 अक्टूबर को सिंगापुर में 6th RCEP IMM  बैठक में भाग लिया।
  45. ESCI (कर्मचारी राज्य बीमा निगम)  ने मलेशिया की राजधानी में ISSA श्रेष्ठ कार्य प्रणाली पुरस्कार एशिया और प्रशांत 2018 जीत लिया है।
  46. आरबीआई ने केरला बैंक को मंजूरी दे दी है। इस बैंक में एटीएम सहित वाणिज्य बैंक की सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी।
  47. नागालैंड के गांधी के नाम से प्रसिद्ध नटवर ठक्कर का असम में निधन हो गया।यह पदम श्री विजेता भी रहे हैं।
  48. WEF(विश्व आर्थिक मंच) महाराष्ट्र में चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए एक केंद्र की स्थापना कर रहा है।
  49. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज रखने की घोषणा की।
  50. केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री अजय टम्टा ने नोएडा में IHGF-दिल्ली मेला 2018 के 46 वें संस्करण का उद्घाटन किया।
  51. इंडस टावर (दुनिया की सबसे बड़ी दूरसंचार टावर कंपनी) ने 2018 डेमिंग पुरस्कार जीत लिया है।

 

3rd Week Current Affair October 2018

  1. केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने 16 अक्टूबर 2018 को नई दिल्ली में IISF(इंडियन इंटरनेशनल सिल्क मेला)  का उद्घाटन किया।
  2. 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस मनाया गया
  3. 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया गया जिसका 2018 का थीम “ हमारा कार्य मारा भविष्य 2030 तक दुनिया को भूख से मुक्त बनाना संभव” है।
  4. 17 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया गया। 2018 का थीम “गरीबी रहित दुनिया के लिए वैश्विक     कार्रवाई को तेज करना” है।
  5. 20 अक्टूबर को World Osteoporosis day बनाया गया। यह IOF के द्वारा आयोजित किया गया।
  6. नीति आयोग की व्याख्यान श्रृंखला का चौथा एडिशन 22 अक्टूबर से नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  7. भारत के प्रधानमंत्री 21 अक्टूबर 2018 को लाल किले पर आजाद हिंद फौज की सरकार के 75 वीं वर्षगांठ बड़ी धूमधाम और राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर पट्टिका का अनावरण  किया।
  8. भारत और जापान की सेना मिजोरम में एक नंबर से युद्धाभ्यास करेगी।
  9. आयुष के क्षेत्र में निवेश करने के लिए 4 नवंबर 2018 को आयुर्वेद दिवस पर पहला राष्ट्रीय आयुष निवेश सम्मेलन आयोजित करेगा।
  10. वर्ष 2017- 2018 में पर्यावरण मंत्रालय के द्वारा हरित दिवाली स्वस्थ दिवाली नामक अभियान शुरू किया गया।
  11. ब्रांड फाइनेंस की वार्षिक नेशनल ब्रांड की रिपोर्ट में भारत को दुनिया में 9th सबसे मूल्यवान नेशन ब्रांड घोषित किया गया है जो कि पिछले साल आठ नंबर पर था।
  12. भारत का सबसे लंबा नदी पुल ब्रह्मपुत्र पर बनाया जाएगा जो कि असम के धुबरी को मेघालय में फुलबरी से जोड़ा जाएगा। यह 2026 -27 तक बनाया जाएगा।
  13. वर्ल्ड इकोनामिक फोरम कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा इंडेक्स में भारत का 62.0 अंकों के साथ 58 वा स्थान रहा इस सूची में अमेरिका प्रथम स्थान पर सिंगापुर दूसरे स्थान पर और जर्मनी तीसरे स्थान पर रहा।
  14. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन के द्वारा नई दिल्ली में वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली लांच की गई।
  15. विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2015 की मानसिक  स्वास्थ्य सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार भारत को सबसे अवसाद ग्रस्त देश माना है तथा भारत के बाद चीन और अमेरिका का स्थान आता है। इसी को बाढ़ मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता को महसूस करता है।
  16. JSW Steel के CMD सज्जन जिंदल को खजांची के रूप में सिलेक्ट किया है।
  17. विदेश राज्य मंत्री M.K. राज्यमंत्री अकबर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 20 महिलाओं ने इस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
  18. दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में बीजेपी के सांसद भोला सिंह का देहांत हो गया।
  19. मेक्सिको में सिहाक प्रदर्शनी में भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद निर्माण क्षेत्र से संबंधित इस प्रणाली में हिस्सा लेने के लिए 45 कंपनियों ने भाग लिया।
  20. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री(डॉ हर्षवर्धन) के द्वारा दिल्ली में रानी झांसी फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया।
  21. पंडित विश्व मोहन भट्ट को वार्षिक उस्ताद चंद्र खान लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा।
  22. शंघाई सहयोग संगठन(SCO) के सदस्य देशों के शिक्षा मंत्रियों की सातवीं बैठक कजाकिस्तान के अस्थाना में आयोजित की गई।
  23. बैंक ऑफ इंडिया ने 18 अक्टूबर से चैनल द्वीप समूह जर्सी में अपना संचालन बंद कर दिया है
  24. भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से वाराणसी में इंडिया कॉरपोरेट एक्सपो को संबोधित किया
  25. बिहारी शाही लीची को भौगोलिक संकेत(GI) का टैग मिला गया है। अब यह राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक विशेष ब्रांड बन गया है।
  26. भारतीय गेंदबाज प्रवीण कुमार ने अपने सभी प्रकार के क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला लिया है। उन्होंने 68 एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मैच खेले हैं जितनी उन्होंने 112 विकेट लिए है।
  27. रतनवन घाटी में 4 हिमालय चित्रों को पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर उनका नाम रखा गया है। उनके नाम क्रमशः अटल 1,2,,3,4 है।
  28. ग्रामीण नवाचार  के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए तीसरी हिमाचल प्रदेश विज्ञान कांग्रेस आईआईटी मंडी में शुरू की गई।
  29. वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी ईयर 2018 पुरस्कार डच के फोटोग्राफर मार्शल वेन ओस्टन ने जीता है।
  30. भारत में पहली बार हिमाचल प्रदेश में बनेगा सुरंग के अंदर भारत का पहला रेलवे स्टेशन जो कि बिलासपुर-मनाली-लेह लाइन पर 3000 मीटर की ऊंचाई पर बनाया जाएगा।
  31. मोहम्मद जहूर खय्याम हाशमी को इस वर्ष का हृदय नाथ पुरस्कार  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के द्वारा दिया गया।
  32. इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल  2018 शिमला में “द फोग” सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार जीत पाई। इस समारोह में कुल 80 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय फिल्मों की शूटिंग की गई जिसमें कुल 23 देशों ने भागीदारी ली।
  33. मुंबई ने दिल्ली को हराकर विजय हजारे ट्रॉफी 2018 को जीत लिया है। जो की चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंतिम मैच था।
  34. Indian Council of Forestry Research and Education (ICFRE) ने नई दिल्ली में नवोदय विद्यालय समिति
  35. और केंद्रीय विद्यालय संगठन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है।
  36. भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र के नासिक के मांगीतुंगी में विश्व शांति अहिसा सम्मेलन का उद्घाटन किया गया
  37. Brief answers to the big question स्टीफन हॉकिंग की अंतिम बुक जिस को उनके बच्चों द्वारा लांच की गई।
  38. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के बोर्ड में अरुंधति भट्टाचार्य को  एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  39. भारत का पहला क्रिप्टो करेंसी एटीएम बेंगलुरु में खोला गया। स्कोर आरबीआई अवैध मानता है। इसको यूनो कॉइन द्वारा स्थापित किया गया।
  40. केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती की रानी ने प्रगति मैदान नई दिल्ली में छठे भारतीय अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया।
  41. डेनमार्क ओपन में ताई तजू यिंग से साइना नेहवाल 1 मिनट के रोमांचक मैच में 13-21,21-13,6-21से हार गई।
  42. रेलवे मंत्री पीयूष गोयल को कार्नो पुरस्कार दिया गया।
  43. नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनी ने दुबई इंटरसिटी ने भारतीय उद्यमों को आकषित करने के लिए समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  44. यमन के नए प्रधानमंत्री माइन अब्दुल मालिक बने है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Translate »
error: Sorry This is Not Worked.. Contact youth growth
%d bloggers like this: