July 2018 Current Affairs In Hindi

Spread the love

July 2018 Current Affairs In Hindi

कौन क्या है  2018 तक हिंदी में  

1 week

  1. भारत नेपाल संबंधों पर प्रतिष्ठित व्यक्ति समूह(एपीज) की 9वीं बैठक काठमांडू में संपन्न हुई।
  2. यूनेस्को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में ‘गेमिंग के लिए डिजाइन विद्यालय’ स्थापित करेगा।
  3. 1 जुलाई 2018 को GST दिवस के रुप में मनाया गया।
  4. भारत को यूनेस्को विश्व धरोहर में 37 वां स्थान( स्थल) मिला है। इसमें भारत के ‘मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल्स’ को यूनेस्को की विश्व धरोहर संपदा की सूची में अंकित किया गया है। यह निर्णय बहरीन के मनामा में यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 42वें सत्र में लिया गया है।
  5. 1 जुलाई 2018 को पूरे भारत में डॉक्टर दिवस मनाया गया।( इस दिन भारत की सबसे प्रसिद्ध डॉ बिधान चंद्र रॉय की जन्म और मृत्यु की सालगिरह है। और इस वर्ष(2018) का थीम ” डॉक्टरों और नैदानिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ हिंसा के लिए शून्य सहनशीलता” है। आई एम ए ने 1 जुलाई से 8 जुलाई को सुरक्षित बंधुता सप्ताह मनाने का भी फैसला किया है।)
  6. राज्यो एवं संघ शासित प्रदेशों के बिजली, नवीन कथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों का सम्मेलन 3 जुलाई को शिमला में आयोजित किया गया।
  7. नए पैन कार्ड में आधार कार्ड के समान नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, लिंग और पता होगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स ने पैन आधार जोड़ने के लिए समय सीमा को बढ़ाकर 31 मार्च 2019 तक कर दिया है।
  8. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शतरंज विश्व पुलिस और फायर गेम्स 2017 के पदक विजेताओं को सम्मानित किया। AIPSCB (अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड) द्वारा आयोजित समारोह में गृहमंत्री ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें 101 सदस्य भारतीय पुलिस दल ने 151 स्वर्ण, 99 रिजल्ट और 71 कांस्य पदक के साथ कुल 321 पदक हासिल किए।
  9. दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग(DEPWD), सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय ने 3 जुलाई को ” दिव्यांगजन कौशल विकास राष्ट्रीय कार्यशाला” आयोजित किया।
  10. भारत निर्वाचन आयोग ने “सिविजिल” मोबाइल ऐप लॉन्च की। यह उन स्थानों पर चालू होगा जहां पर चुनाव की घोषणा की गई है।
  11. रक्षा मंत्रालय में 17 नए बैफल फायरिंग रेंज बनाने की स्वीकृति दे दी है। इससे 300 से 500 मीटर तक फायरिंग करने में सहायता मिलेगी। इस पर अनुमानित 238 करोड रुपए की लागत होगी।
  12. नीति आयोग भारत का पहला ग्लोबल मोबिलिटी शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा। यह 7 से 8 सितंबर को दिल्ली में चलेगा।
  13. देश का पहला खादी मॉल रांची, झारखंड में स्थापित होगा। यह घोषणा झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की है।
  14. कैबिनेट( प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिमंडल) ने डीएनए प्रौद्योगिकी विनियमन विधेयक 2018 को मंजूरी दे दी है। इसके पीछे की न्यायिक प्रणाली को समर्थन देने एवं सुदृढ़ बनाने के लिए डीएनए आधारित फोरेंसिक प्रौद्योगिकियों के प्रयोग को विस्तार करना उद्देश्य है।
  15. पीयूष गोयल ने ‘खान प्रहरी’ ऐप लॉन्च किया।
  16. नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने त्रिपुरा अगरतला हवाई अड्डे का नाम बदलकर महाराजा वीर विक्रम माणिक्य किशोर हवाई अड्डा , अगरतला कर दिया है। और इस अड्डे का निर्माण 1942 में हुआ था।
  17. National हेल्थ प्रोफाइल 2018 के आंकड़ों के अनुसार रेबीज ऐसी बीमारी है जिसकी 2017 में भारत में 100% मृत्यु दर थी।
  18. मध्य प्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट बिजली बिल छूट योजना ‘संभल’ लोन स्कीम। इसके तहत BPL परिवार को ₹200 की लागत से बिजली प्रदान की जाएगी।
  19. इसरो ने अंतरिक्ष यात्री बचाओ प्रणाली का सफल परीक्षण किया है।
  20. डॉ महेश वर्मा ने IGNCA नई दिल्ली में “अर्थ:आर्ट फ़ॉर अर्थ” शिर्षक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
  21. हैदराबाद में बेगमपेट में 18 महीने के भीतर 250 करोड़ रुपये का नागरिक उड्डयन अनुसन्धान केंद्र (CRO) बनेगा।
  22. बैंक ऑफ चाइना को भारत में संचालन के लिये भारतीय रिजर्व बैंक ने स्वीकृति दे दी है।
  23. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सिमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिये ‘जीएसटी वेरीफाई’ नाम का ऐप लॉन्च किया है।
  24. कलाकार अंजोली एला मैनन को मध्य्प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय कालिदास सम्मान से समान्नित किया है।
  25. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।
  26. ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियन ट्रॉफी हॉकी में लगातार दूसरी बार खिताब जीता।
  27. Star Sports और दुबई Sports काउंसिल के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी फेडरेशन दवारा 6 राष्ट्रों के आमंत्रण टूर्नामेंट में भारत ने ईरान को हरा कर कबड्डी मास्टर्स खिताब जीता।
  28. मलेशियाई शटलर ली चोंग वैई ने जापान के केंटो मोमोटा को हराकर 12वाँ मलेशियाई ओपन खिताब जीता।
  29. केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने घोषणा की कि भारतीय खेल प्राधिकरण का नाम अब स्पोर्ट्स इंडिया होगा।
  30. भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख जयंत गणपत नाडकर्णी निधन हो गया। वे 86 साल के थे।

1 thought on “July 2018 Current Affairs In Hindi”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Translate »
error: Sorry This is Not Worked.. Contact youth growth
%d bloggers like this: